श्री सदाशिवराव पाटील शिक्षण संस्था कामठी इस संस्था के संस्थापक अध्यक्ष तथा माजी आमदार स्व. यादवरावजी भोयर इनकी जयंती के अवसर पर उनके राजकीय, सामाजिक, धार्मिक तथा शैक्षणिक क्षेत्र में किये हुये बहुमूल्य कार्य को हमेशा स्मरण रहे इस हेतू से संस्था के नवीन कामठी शैक्षणिक परिसर मे स्व. यादवरावजी भोयर इनका पूर्णाकृती पुतला अनावरण कार्यक्रम महाराष्ट्र प्रदेश काँग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री हर्षवर्धन सपकाल तथा माजी महसूलमंत्री श्री बाळासाहेब थोरात इनके शुभहस्तो से शुक्रवार २ मई २०२५ को सुबह ९.०० बजे किया जायेगा.
इस कार्यक्रम मे अध्यक्ष के रुप मे माजी क्रिडा मंत्री श्री सुनील केदार तथा विशेष अतिथी के रुप मे विधिमंडल पक्षनेता आमदार श्री विजय वडेट्टीवार, माजी गृहमंत्री श्री अनिल देशमुख, माजी केंद्रीय मंत्री श्री विलास मुत्तेमवार, रामटेक के खासदार श्री श्यामकुमार बर्वे, वर्धा के खासदार श्री अमर काळे, आमदार श्री नितीन राऊत, आमदार श्री विकास ठाकरे, आमदार श्री संजय मेश्राम, आमदार श्री अभिजित वंजारी, माजी मंत्री श्री रमेशचंद्र बंग, माजी मंत्री श्री राजेंद्र मुळक, नागपूर के सन्मार्ग शिक्षण संस्था के सचिव श्री गिरीश पांडव, श्री सदाशिवराव पाटील शिक्षण संस्था की अध्यक्षा श्रीमती किशोरीताई भोयर, उपाध्यक्षा सौ अनुराधा भोयर प्रमुखता से उपस्थित रहेंगे.
इस अनावरण कार्यक्रम मे श्री सदाशिवराव पाटील शिक्षण संस्था के सचिव तथा जिल्हा परिषद के माजी अध्यक्ष सुरेश भोयर, संस्था के कार्यकारी संचालक अनुराग भोयर, कामठी फार्मसी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मिलिंद उमेकर, भंडारा फार्मसी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संजय वाते सहित संस्था के सभी पदाधिकारी, प्राचार्य इन्होने उपस्थित रहनेका आव्हान किया है.










