कामठी : नवीन थाना क्षेत्र के अजनी गांव में बकरी चोरों के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं. आज दोपहर 2.30 बजे करीब अजनी घोरपड पादन रोड पर मनोज चमेले तथा संजय रड़के के खेत के पास बकरी चरा रहे व्यक्ति के हाथ बांधकर सिर पर किसी हथियार से वार कर बकरी चोरी की घटना घटी इस घटना में बकरी चरवाह गंभीर रूप से घायल है . संतोष गुरुदयाल हरणे, उम्र 52 वर्ष घायल बकरी चरवाह का नाम है ।

सतोष अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए बीस से पच्चीस बकरियाँ का पालन पोषणं करता था , नियमित दिनचर्या के अनुसार, संतोष हरणे दोपहर आज लगभग 2:00 बजे अजनी-घोरपड पांदन रोड पर 25 बकरियों को चरा रहा था । तभी दो अज्ञात युवक एक्टिवा पर आए, उन्होंने संतोष के दोनों हाथ रस्सी से बांध दिए और उसके सिर पर हथियार से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। आरोपी ने उसके पास से एक बकरी को उठाकर फरार हो गए, जब ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल संतोष गुरुदयाल हरणे को देखा, तो उसे कामठी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है ,जख्मी भाई के शिकायत पर नवीन कामठी पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. जब दोनों आरोपी घटनास्थल से जा रहे थे तो ये सीसीटीवी में कैद हो गए है .
पुलिस सीसीटीवी फुटेज के मद्द्त से घटना के आरोपियों की तलाश कर रही है. घटना से बकरी पालकों में भय और आक्रोश है, क्योंकि यह कोई पहली बार नहीं है जब गांव में इस प्रकार की चोरी हुई हो. पूर्व में भी चोर कई बार बकरियां चुरा चुके हैं, जिससे ग्रामीणों में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है.










