महिलाओं के अधिकार पर माया चवरे चलाएगी जागरुकता अभियान

26

कामठी :-समाजवादी पार्टी महिला सभा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष व कामठी नगर परिषद पूर्व अध्यक्ष माया चवरे (उटवाल) ने बताया कि ‘संविधान गौरव अभियान’ के तहत महिलाओं के अधिकार को लेकर महाराष्ट्र प्रदेश में गणतंत्र दिवस, रविवार 26 जनवरी से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रदेश, शहर और गांव स्तर पर चलाया जाएगा। क्योंकि इस साल संविधान के 75 वर्ष पूरे हो गए हैं। उन्होंने बताया कि जनजागृति अभियान में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा मार्गदर्शन किया जाएगा। जनजागृति अभियान का समापन 14 अप्रेल को महू-इंदौर में किया जाएगा।