हिन्दी के प्रचार–प्रसार के लिए एनटीपीसी मौदा में राजभाषा हिंदी कार्यशाला का आयोजन कराया गया

57

मौदा – हिन्दी के प्रचार–प्रसार के लिए एनटीपीसी मौदा में राजभाषा  एक सहज और सरल भाषा है। पूरे भारतवर्ष को एक सूत्र में पिरोने का काम हिन्दी करती है। अपनी भाषा में कार्यालय का काम-काज करना गर्व की बात है। देश की राजभाषा में काम करने का सीधा फायदा आम जनमानस को मिलता है।

दिनाँक 21.12.2024 को एनटीपीसी मौदा के प्रशासनिक भवन, में राजभाषा हिंदी कार्यशाला का आयोजन कराया गया । माननीय श्री विनोद कुमार साव जी, उप महाप्रबंधक पावर ग्रिड नागपुर एवं सदस्य सह सचिव नराकास (का-1), इस कार्यशाला के मुख्य अतिथि वक्ता थे । बैठक में संसदीय राजभाषा समिति गृह मंत्रालय के संबद्ध और अधीनस्थ कार्यालयों में हिन्दी के प्रयोग से संबन्धित निरीक्षण प्रश्नावली की चर्चा व उसमें हुए परिवर्तन की विशेष जानकारी से, श्री विनोद कुमार साव जी द्वारा अवगत कराया गया ।

बैठक आरंभ होने से पूर्व एनटीपीसी मौदा के मानव संसाधन प्रमुख सागर रंजन साहू ने अध्यक्ष श्री चन्द्र्मौली जंगबहादुर जी एवं विभिन्न विभागों से पधारे प्रतिनिधियों का स्वागत किया । बैठक की कार्यवाही का संचालन समिति के सदस्य-सचिव एवं एनटीपीसी मौदा के राजभाषा अधिकारी अनीश कुमार द्वारा किया गया ।