सरपंच हत्याकांड के आरोपियों को फांसी की सजा दें, सरपंच परिषद संगठन की मांग

32

केज तहसील के मसाजोग गांव के सरपंच देशमुख की अपहरण कर जघन्य हत्या का प्रकरण पर सीबीआई या सीआईडी जांच करवाकर आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग अखिल भारतीय सरपंच परिषद विदर्भ कार्याध्यक्ष व खैरी ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच मोरेश्वर उर्फ बंडू कापसे तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित ज्ञापन सौंपकर की. पूर्व सरपंच बंडू कापसे ने संतोष देशमुख हत्या प्रकरण की सीबीआई या सीआईडीजांच की मांग की है.

उन्होंने कहा कि प्रकरण दबाने की कोशिश नहीं होनी चाहिए. पूर्व सरपंच बंडू कापसे ने यह भी कहा है कि महाराष्ट्र में सरपंच व उपसरपंच की सुरक्षा के लिए इस विधानसभा में सुरक्षात्मक कानून बनाया जाना चाहिए. ताकि वे पुलिस थाना, पंचायत समिति, तहसील कार्यालय सहित अन्य संबंधित विभाग के कार्यालयों में निडरता से जा कर लोकहित में कार्य कर सके. उपरोक्त घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है. सरकार को इस बारे में विचार करना आवश्यक है.