एक्टिवा गाड़ी से 3 लाख 50 हजार की नकदी चोरी

73

कामठी – पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भीलगांव निवासी 43 वर्षीय शालिक लटारु वंजारी अपनी बहू रिंकू वंजारी के साथ महाराष्ट्र बैंक के सामने भीलगांव से अपनी किराना दुकान के लिए सामान खरीदने कामठी आए थे। शहर के पुराने कामठी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाली मुख्य बाजार क्षेत्र की महाराष्ट्र बैंक के सामने एक्टिवा कार क्रमांक एमएच 40 B D 5838 गाड़ी किराना दुकान के सामने खड़ी कर वंजारी ने एक रिश्तेदार को देखा और उससे मिलने चला गया। इसी दौरान गाड़ी में रखी रकम 3 लाख 50 हजार जो किराना दुकानदारों को देनी थी, अज्ञात चार लोगों ने गाड़ी की डिक्की खोलकर लूट ली। संपूर्ण घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है आगे जांच जूना कामठी पुलिस कर रही है।