पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कामठी में वृक्षाबंधन समारोह

102

कामठी- पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कामठी में दिनांक 8 अगस्त 2025 को विद्यालय प्रांगण में वृक्षाबंधन समारोह बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना विकसित करना था। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री जे. के. रामटेके के मार्गदर्शन में किया गया।

“वृक्ष बचाओ, जीवन बचाओ” की थीम पर आधारित इस आयोजन में प्राथमिक विभाग के छात्रों ने शानदार टीम वर्क और रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए बड़ी सुंदर राखियाँ तैयार कीं और उन्हें पेड़ों पर बाँधा।

इस अवसर पर छात्रों ने पेड़ों की देखभाल करने और पर्यावरण की रक्षा करने की शपथ भी ली। प्रधानाध्यापक श्री अजय नासरे एवं सभी प्राथमिक विभाग के शिक्षकों के समर्पित प्रयासों से यह कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा।