विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाट्य से किया एड्स से बचाव के बारे में जागरूक

68

कामठी :- माणकचन्द प्रभुदान चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित आशाराम कॉलेज ऑफ नर्सिंग कामठी के बीएससी नर्सिंग की छात्राओं द्वारा सोमवार 1 दिसंबर को उपजिला रूग्णालय के ओपीडी में मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार के तहत वर्ल्ड एड्स दिवस पर एड्स से बचाव के बारे में नुक्कड़ नाट्य कर विस्तार पूर्वक जागरूक किया गया.

एचआईवी, एड्स जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिला रूग्णालय की अधीक्षक डॉ. नैना दुपारे ने की. कार्यक्रम दौरान मेडिकल ऑफिसर डॉ. प्रशांत डांगोरे, डॉ. नविता चौहान, डॉ. कपिल तराले, भारती देशमुख, आएशा शेख़ प्रमुखता से मौजुद रह कर मार्गदर्शन किए.
उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि हर साल एक दिसंबर को वर्ल्ड एड्स दिवस मनाया जाता है. इस दिन एड्स की रोकथाम, बचाव और कारणों के बारे में लोगों को जागरूक किया जाता है. एड्स एक खतरनाक बीमारी है. इस बीमारी के कारण शरीर का इम्युनिटी सिस्टम कमजोर हो जाता जाता है और वह अन्य बीमारियों से बचाव नही कर पाता. यह एचआईवी वायरस इन्फेक्शन की वजह से होता है. इस बीमारी को लेकर हमारे समाज में कई मिथक है.
ज्ञात हो कि एड्स के बारे लोगों में जानकारी की काफी कमी है. इस दिन यह रोग कैसे फैलता है, इसके बचाव के तरीके, इसके टेस्ट, इसे जुड़े मिथक आदि के बारे में जानकारी देने की कोशिश की जाती है. लोगों में एचआईवी पॉजिटिव को लेकर कई अवधारणाएं होती है, इस दिन उन्हें भी दूर करने की कोशिश की जाती है.
इस मौके पर कॉलेज के ट्रस्टी डॉ. राजेंद्र अग्रवाल, डॉ. सौरभ अग्रवाल, डॉ. अंकित अग्रवाल, डॉ. संजय गड़े ने भी उपस्थिति दर्ज करवाकर विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया.
कार्यक्रम में आशाराम कॉलेज ऑफ नर्सिंग की शिक्षिका ग्लोरी अब्राहम, आकाश पिल्लोर सहित स्कूल का स्टाफ, तीसरे सेमिस्टर के विद्यार्थी मौजूद रहे.