कामठी:- एयरपोर्ट कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत

634

कामठी – नागपुर जिला अंतर्गत आने वाले कामठी शहर के रामगढ़ निवासी रोशन नीलांबर नायक उम्र 26 वर्ष की आज सुबह तड़के 4:30 बजे सड़क हादसे में मौत हो गई , मिली जानकारी अनुसार रोशन नागपुर डॉ बाबासाहेब अंबेडकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का कर्मचारी था, आज सुबह फोर व्हीलर कार से दो साथियों के साथ ड्यूटी पर जाते समय कामठी नागपुर मार्ग पर गरुड़ चौक के पास गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से गाड़ी सड़क किनारे लगे लोहे की रेलिंग से जा भिड़ी, हादसा इतना भयानक था कि जिसमें रेलिंग गाड़ी को चीरती हुई निकल गई, इस हादसे में गाड़ी में बैठे रोशन नाइक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई तो वही अन्य दो साथी घायल होने की जानकारी सामने आ रही है, घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है तो, मृतक रोशन के शव को शवविच्छेदन के लिए उपजिला रुग्णालय में लाया गया है, यह हादसा कैसे हुआ पुलिस इस बात की जांच कर रही है ।