रक्त केंद्र,सरकारी मेडिकल कॉलेज की ओर से कामठी के घनश्याम चकोले सम्मानित

141

नागपुर – सुपर मेडिकल ब्लड बैंक तथा सरकारी मेडिकल कॉलेज और गहन चिकित्सा हॉस्पिटल नागपुर की ओर से रक्तदान शिविर आयोजकों का सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार दिनांक 28 नवंबर को किया गया था, जिसमें जिले के रक्तदान संगठन के अनेक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया इसी कड़ी में कामठी शहर के गादा गांव में रहने वाले जीवन तरंग बहुउद्देश्यीय सेवा संगठन के सचिव घनश्याम चकोले को भी सम्मानित किया गया ज्ञातहो कि चकोले ने 2009 से अब तक 30 बार रक्तदान कर 103 शिविरों का सफल आयोजन किया है, उनकी इस उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें रक्त दूत के नाम से भी जाना जाता है।

यह  कार्यक्रम डॉ। राज गजभिये की अध्यक्षता में संपन्न हुआ,इस कार्यक्रम में विशेष उपस्थिती डॉ। उदय नारलावर ,डॉ। अविनाश गावंडे ,डॉ देवेन्द्र माहोरे, डॉ। सुषमा ठाकरे श्रीमती वैशाली तायडे , उपस्थित थे, इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डॉ. कीर्ति जयसवाल, संदीप महाकाळकर , ने अथक प्रयत्न किए।

इस आयोजन में जिले के सभी रक्तदाताओं, संगठन के पदाधिकारियों, समाज सेवी संस्थाओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया ।