डी.पी.एस मिहान के ऑरोरा 3.0 में नवाचार और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन

26

नागपुर – छात्रों के बीच व्यावहारिक परियोजनाओं और नवाचारों के माध्यम से जिज्ञासा, रचनात्मकता और खोज को बढ़ावा देकर वैज्ञानिक जाँच और सरलता का निर्माण करने के उद्देश्य से दिल्ली पब्लिक स्कूल मिहान ने ‘STEAM’ इस विषय पर एक शानदार इंटर स्कूल प्रतियोगिता ऑरोरा 3.0 की मेज़बानी की, जिसका उद्देश्य विज्ञान को प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, कला और गणित विषयों के साथ एकीकृत करना था। जिसमें नागपुर के विभिन्न प्रतिष्ठित स्कूलों के प्रतिभागियों ने सहभाग लिया।

प्रधानाचार्या सुश्री निधि यादव ने अपने स्वागत भाषण में उपस्थित मान्यवरों, नियुक्त न्यायाधीशों , शिक्षकों और प्रतिभाशाली प्रतिभागियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और डी.पी.एस. मिहान और कामठी रोड के अध्यक्ष तथा प्रो-वाइस चेयरपर्सन सुश्री तूलिका केडिया को अंतरराष्ट्रीय मानक सुविधाएँ प्रदान करने के व्यापक दृष्टिकोण हेतु धन्यवाद प्रेषित दिया। साथ ही छात्रों में वैज्ञानिक विचारधारा विकसित करने के लिए तथा उनके संपूर्ण विकास के लिए मार्गदर्शन और समर्थन के लिए डी.पी.एस. मिहान और कामठी रोड की निदेशक सुश्री सविता जयसवाल की भी सराहना की। श्री कार्तिक रघुनाथन प्रमुख शास्त्रज्ञ, नीरी तथा डॉ. सोरोखैबाम लक्ष्मी गायत्री, सहाय्यक प्राध्यापक, VNIT नागपुर ने इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में भाग लिया और साथ ही कार्यक्रम के लिए नियुक्त न्यायाधीश के रूप में भी अपना योगदान दिया । इसके साथ ही उभरते बालवैज्ञानिकों को उनकी वैज्ञानिक जाँच और अनुसंधान के क्षेत्र में शोध के लिए एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करने के लिए स्कूल को भी बधाई दी।


नवाचार, रचनात्मकता और STEAM की उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की इस रोमांचक यात्रा में इनोवेशन एंबेसेडर जैसे मनोरम कार्यक्रम, जो वैज्ञानिक सिद्धांतों पर आधारित – स्विकारणीय विचारों को प्रस्तुत करने पर केंद्रित है , पर्सोना प्लस जो समाज में अपना अपूर्व योगदान देनेवाले वैज्ञानिकों को प्रदर्शित करता है, खिलौना मेला जिसका उद्देश्य नई तकनिक से निर्मित खिलौने बनाना, लघु चित्रकथा को एकीकृत कर कला और कहानी सुनाने तथा ट्रैशन-फ़ैशन जिसका उद्देश्य स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए फैशन को फिर से परिभाषित करना है, आदि द्वारा युवा वैज्ञानिकों और रचनात्मकता को अपनी कहानी प्रस्तुत करने में मदद की।
सभी श्रेणियों में पुरस्कार विजेताओं को पदक और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। अध्यक्ष और प्रो-वाइस-चेयरपर्सन सुश्री तूलिका केडिया और निदेशक सुश्री सविता जयसवाल ने अरोरा 3.0 के सफल संस्करण के संचालन में उनके अथक प्रयासों के लिए प्रधानाचार्या और सभी प्रभारी अध्यापक वृंद के प्रयासों की सराहना की। अपने संबोधन में उन्होंने नवप्रवर्तन करने वाले तथा रचनात्मकता की इस रोमांचक यात्रा में समाज के विकास के लिए आलोचनात्मक सोच और नवीन विचारों को विकसित करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।