देवेंद्र फडणवीस सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार, जानिए कौन-कौन बने मंत्री

161

नागपुर – महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस सरकार का मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी (अजित पवार गुट) से कुल 39 मंत्री बनाए गए हैं। नागपुर में यह शपथग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें फडणवीस, एकनाथ शिंदे, अजित पवार समेत तमाम नेता मौजूद थे। बीजेपी की ओर से महाराष्ट्र अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, पंकजा मुंडे, राधाकृष्ण विखेपाटिल, एनसीपी से हसन मुश्रीफ, शिवसेना से गुलाबराव पाटिल,अशीष जैसवाल,संजय राठोड़ समेत कई विधायकों को मंत्री बनाया गया है।

महाराष्ट्र में 23 नवंबर को आए विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद महायुति गठबंधन की सरकार बनी। देवेंद्र फडणवीस पांच साल बाद मुख्यमंत्री पद पर वापस लौटे हैं, जबकि एकनाथ शिंदे और अजित पवार को डिप्टी सीएम बनाया गया। चुनावी नतीजों में 132 सीटों के साथ बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनी।

मंत्री बनाए गए आमदारों के नाम

1- चंद्रशेखर बावनकुले-बीजेपी

2-राधाकृष्ण विखेपाटिल

3- हसन मुश्रीफ एनसीपी

4- चंद्रकांत पाटिल-बीजेपी

5- गिरीश महाजन – बीजेपी

6- गुलाबराव पाटिल- शिवसेना

7-गणेश नाइक-शिवसेना

8- दादा भुसे- शिवसेना

9- संजय राठौड – शिवसेना

10- धनंजय मुंडे- एनसीपी

11- मंगल प्रभात लोढा- बीजेपी

12- उदय सामंत- शिवसेना

13- जयकुमार रावल – बीजेपी

14-पंकजा मुंडे- बीजेपी

15- अतुल सावे- बीजेपी

16- अशोक उड़के- बीजेपी

17-शंभूराज देसाई- शिवसेना

18- आशीष शेलार- बीजेपी

19- दत्तात्रय भरणे- शिवसेना

20- अदिति तटकरे- एनसीपी

21- शिवेंद्र राजे- बीजेपी

22- माणिकराव कोकाटे – एनसीपी

23- जयकुमार गोरे- बीजेपी

24-नरहरि झिरवाल- एनसीपी

25- संजय सावकारे- बीजेपी

26- संजय शिरसाट- शिवसेना

27- प्रताप सरनाइक- शिवसेना

28- भरत गोगावले- शिवसेना

29-मकरंद जाधव-पाटिल-एनसीपी

30- नितेश राणे- बीजेपी

31- आकाश फुंडकर बीजेपी

32- बाबासाहेब पाटिल-एनसीपी

33- प्रकाश अबितकर-शिवसेना

34- माधुरी मिसाल-बीजेपी

35- आशीष जयसवाल-शिवसेना

36- पंकज भोयर-बीजेपी

37- मेघना बोर्डिकर-बीजेपी

38-इंद्रनील नाइक-एनसीपी

39- योगेश कदम शिवसेना