मुंबई:- देवेंद्र फडणवीस ने आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया । इसी समारोह में उपमुख्यमंत्री पद के लिए एकनाथ शिंदे तथा अजीत पवार ने भी शपथ ग्रहण किया ,आज शाम साढ़े 5 बजे मुंबई के आजाद मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था। इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी सहित भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, वरिष्ठ नेता और सहयोगी दल के नेता के साथ साथ मशहूर उद्योगपति तथा बॉलीवुड अभिनेताओं की विशेष उपस्थिति रही। इससे पहले बुधवार को महाराष्ट्र बीजेपी विधायक दल की बैठक से पहले कोर कमेटी की बैठक में फडणवीस के नाम पर मुहर लगी चुकी थी। बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और फडणवीस मौजूद थे। बीजेपी ने सीतारमण और रूपाणी को पार्टी की महाराष्ट्र विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। बता दें कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को हुए चुनाव में भाजपा ने भारी सफलता हासिल की और राज्य की 288 विधानसभा सीट में से 132 सीट हासिल की, जो राज्य में उसका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।










